दिल्ली में यहां मिलता है सबसे सस्ता सामान
दिल्ली में कुछ जगह ऐसी हैं जहां से आप सस्ती और अच्छी चीज़ें ले सकते हैं.
साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट मदनगीर में मिलते हैं, ट्रेंडी गारमेंट और ज्वेलरी, चिराग दिल्ली और साकेत के मध्य में यह मार्केट है.
गांधीनगर मार्केट में आपको ब्रांडेड जींस थोक रेट में मिल जाएंगे, यह शहादरा मेट्रो स्टेशन के निकट है.
तिलक नगर की सेंट्रल मार्केट में रोड साइड शॉप से लेकर अच्छे बड़े शोरूम मिलेंगे, यहां कम रेट में भी वेस्टर्न आउटफिट मिल जाएंगे.
कनॉट प्लेस पर स्थित जनपथ मार्केट में जमकर बारगेनिंग करने पर ट्रेंडी कपड़े और ज्वेलरी मिल जाती है, यह बाराखंबा मेट्रो स्टेशन के नज़दीक है.
कनॉट प्लेस के बीचो-बीच में बने पालिका मार्केट में बहुत सस्ते दामों पर सारी चीजें मिल जाती हैं, यह राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के नज़दीक स्थित है.
दिल्ली में इस तरह के कई ऐसी बाजारें हैं, जहां से आप कम रेट में ब्रांडेड से ब्रांडेड चीजें ख़रीद सकते हैं.
शाइनी बालों के लिए इस तरह करें प्याज का इस्तेमाल
Learn more