अपनी सेहत को लाभ पहुंचाने के लिए हर रोज खाएं हलीम के एक चम्मच बीज
IndiaMART
प्रोटीन, फैट, फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-ए और विटामिन सी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर हलीम के बीज सेहत के लिए कई रूपों में फ़ायदेमंद होते हैं.
unsplash
हलीम के बीज में कैल्शियम आयरन डाइटरी फाइबर और विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण विटामिन मौजूद होते हैं, जो बालों की हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं.
unsplash
यदि आप ब्रेस्टफीडिंग मदर है तो नियमित रूप से हलीम के बीज का सेवन करें यह मिल्क प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, साथ ही ब्रेस्ट की सेहत को भी बनाए रखने में मदद करता है.
unsplash
हलीम के बीज में ओमेगा-3, फैटी एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, यह दिल की सेहत को बनाए रखता है और हार्ट स्ट्रोक के ख़तरे को कम करता है.
unsplash
हलीम के बीज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, साथ ही अन्य पोषक तत्वों का एक बेहतरीन स्रोत है, इसका सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है.
unsplash
नियमित रूप से हलीम के बीज का सेवन याददाश्त को बनाए रखता है, बढ़ती उम्र के साथ यदि आपको भूलने की समस्या हो रही है, तो हर रोज हलीम के बीज का सेवन करें.
unsplash
हलीम के बीज में मौजूद फाइबर इसे पाचन क्रिया के लिए फ़ायदेमंद बनाते हैं, इसका सेवन खाद्य पदार्थों को पूरी तरह से पचाने में मदद करता है.