IPS Dinesh MN बोले-'हम तो गर्ल्‍स को ऐसे बोलते थे I Love You' 

image Source/Dinesh MN Facebook

दिनेश एमएन राजस्‍थान कैडर में आईपीएस अधिकारी है।

अभी राजस्‍थान में एडीजी क्राइम के पद पर कार्यरत हैं। 

दिनेश एमएन की राजस्‍थान पुलिस में सिंघम वाली छवि है। 

दिनेश एमएन ने राजस्‍थान विवि के घूमर कार्यक्रम में शिरकत की। 

कार्यक्रम में दिनेश एमएन ने अपनी कॉलेज लाइफ की यादें ताजा कीं।

दिनेश एमएन बोले-मैं कनार्टक के छोटे से गांव से आता हूं।

आपकी तरह ही मेरी कॉलेज लाइफ भी काफी यादगार थी। 

बोले कि मैंने दावणगेरे के कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।

आपके कॉलेज के घूमर की तर्ज पर हमारे भी एक कार्यक्रम होता था।

मेरे में गायन व नृत्य की कोई कला नहीं थी। मैं तो सबसे पीछे खड़ा होता था।

मेरे बस ये कला था कि पीछे-पीछे खड़ा-खड़ा जबरदस्‍त हूटिंग किया करता था।

यह तीस साल पुरानी बात है। आज आपको देखकर जवानी याद आ गई।

हम भी आपकी तरह खूब मस्‍ती करते थे। मूवी देखने जाया करते थे। 

हमारे जमाने में प्‍यार मोहब्‍बत, दिल टूटना सब हुआ करता था।

फर्क बस इतना है कि वो जमाना डिजिटल नहीं था।

हम कॉलेज की लड़कियों को मैसेज या मेल नहीं भेजा करते थे।

हम तो लड़कियों को सीधे जाकर प्रप्रोज कर देते थे। 

फिर थप्‍पड़ तक पड़ते। रिजेक्‍शन का सामना भी करते। 

जबकि आजकल प्‍यार का इजहार करने का तरीका बदल गया। 

आप लोग सेफ हो। जिसे पसंद करो उसे वाट्सअप भेज दो।  

मान जाए तो ठीक वरना गुस्‍सा हो तो ब्‍लॉक कर दो।  

या फिर लड़की खुद आपको ब्‍लॉक कर देगी।

हमारे जमाने में हिम्‍मत जुटाकर सीधे जाकर प्रपोज करना होता था।

वो IAS जो बन  गए 'लव गुरु'

अगली गैलरी