चेहरे के लिए वरदान है नारियल पानी, आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने के तरीक़े

गर्मियों में सन टैन, पिंपल्स, रैशेज जैसी तमाम स्किन प्राॅब्लम्स होने लगती हैं, जिनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता, ऐसे में नारियल पानी फ़ायदेमंद होता है.

सेहत के साथ-साथ यह चेहरे के लिए भी काफ़ी अच्छा होता है, यह हर स्किन टाइप के लिए उपयुक्त है और इसके साइड इफेक्ट्स भी ना के बराबर होते हैं.

नारियल पानी पीने के अलावा आप इसे चेहरे पर भी लगा सकते हैं, रुई का गोला लें और उसे नारियल पानी में डुबोकर प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं.

नारियल पानी में काइनेटिन पाया जाता है, जो उम्र बढ़ने के संकेतों के ख़िलाफ कार्य करता है, इससे चेहरा धोने से स्किन हमेशा खिली हुई रहती है.

इसमें साइटोकाइन्स भी पाया जाता है, जो स्किन सेल्स के विकास को बढावा देता है, इसमें मौजूद विटामिन-सी त्वचा को चमकदार बनाए रखती है.

नारियल पानी स्किन को नैचुरली हाइड्रेट और मॉइश्चराइज रखता है और इससे त्वचा तैलीय भी नज़र नहीं आती है.

नारियल पानी से चेहरा धोने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे हल्के पड़ जाते हैं और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है.

गुलाब की पंखुड़ियों के हैं कई फ़ायदे