अगर कार लेने का है प्लान, तो देखिए मारुति की ये लेटेस्ट कार, माइलेज जान चौक जाएंगे आप
Maruti Suzuki ने नई आने वाली SUV Maruti Fronx की बुकिंग अपने पिछले ऑटो एक्सपो के दौरान शुरू कर दी थी.
लांच से पहले ही कार के माइलेज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ, जानकारी के अनुसार यह Brezza के मुक़ाबले बेहतर माइलेज देगी.
मारुति सुजुकी के अनुसार कंपनी इस कार में दो पेट्रोल इंजन देगी, पहला 1.2 लीटर पेट्रोल वेरिएंट 21.79 किलोमीटर तक का माइलेज देगा.
वहीं इसका दूसरा इंजन विकल्प 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल मैन्युअल वैरीअंट 21.5 किलोमीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 20.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा.
Maruti Fronx का इंतजार लंबे समय से हो रहा है, लांच से पहले ही इस एसयूवी को ग्राहकों से बेहतर प्रतिक्रिया भी मिली है.
इस कार के अब तक 15000 से ज्यादा यूनिट्स बुक हो चुके हैं, यह प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो पर बेस्ड एसयूवी है.
सेफ्टी फीचर्स पर नज़र डालें तो इसमें हेड अप डिस्प्ले, 360 व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), साइड और कर्टन एयर बैग, डुअल फ्रंट एयरबैग और बैक रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स है.