पेशाब करते हुए जलन और दर्द से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय
यूटीआई या यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन एक कॉमन समस्या है, जो अक्सर लोगों में होती रहती है.
कॉमन समस्या होने के बाद भी इसे मामूली नहीं माना जा सकता है, क्योंकि यूटीआई के परिणाम काफी गंभीर हो सकते हैं.
गर्मियों में यूरिन के पास करने या पेशाब करते समय कई तरह की समस्याएं महसूस होतीं हैं, इसका मौसम से सीधा कनेक्शन है.
यूटीआई की समस्या से बचने के लिए दिन भर में थोड़ी-थोड़ी देर बाद पानी पिएं और ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीकर हाइड्रेट रहने की कोशिश करें.
ज्यादा पानी पीने से किडनी और मूत्र मार्ग में जमा बैक्टीरिया पेशाब के साथ निकल जाते हैं, इसलिए दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं.
स्वादिष्ट और कूलिंग होने के साथ-साथ नारियल पानी UTI की समस्या में राहत देता है, इसके सेवन से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी बेहतर होगा.
हाइड्रेटिंग ड्रिंक होने के अलावा नींबू पानी पीने से यूटीआई जैसी समस्याओं से आराम मिलता है.
नींबू में विटामिन सी भी पाया जाता है, जो शरीर में जमा टॉक्सिंस और बैक्टीरिया को ख़त्म करता है.
त्वचा पर नेचुरल ग्लो के लिए ऐसे लगाएं चंदन पाउडर
Learn more