दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज की ख़ूबसूरती देखिए

जम्मू-कश्मीर की चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है.

यह ब्रिज पेरिस के एफिल टावर से भी ऊंचा है और रियासी सेक्टर में मौजूद है.

चिनाब ब्रिज नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर है, भूकंप का भी ब्रिज पर कोई असर नहीं पड़ सकता है.

ऑल वेदर के लिए बनाए गए इस पुल की वजह से जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

इस ब्रिज की उम्र लगभग 120 साल बताई जा रही है, और यह 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा झेल सकेगा.

2003 में चिनाब ब्रिज के लिए पहला अप्रूवल मिला था, इसे बनाने में 2 दशक का समय लग गया.

इस पुल को बनाने में 1400 करोड़ का खर्चा आया है, कुछ ही समय में इसे शुरू कर दिया जाएगा.

वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन भी चिनाब ब्रिज पर चलेंगे, रेल मंत्री ने हाल ही में इसका ऐलान किया था.

क्या छींक आना वास्तव में होता है अशुभ