वेट लॉस के लिए रात में ज़रूर करें ये काम

ग़लत जीवनशैली और ख़राब खान-पान के कारण वज़न तेजी से बढ़ने लगता है, और मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है.

कई लोग वज़न कम करने के लिए एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ सही डाइट का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है.

डिनर और स्लीपिंग में 3 घंटे का गैप ज़रूरी है, इससे पाचन दुरुस्त रहता है, और एक्स्ट्रा चर्बी जमा नहीं होती है.

रात का भोजन करते समय ध्यान रखें कि यह हल्का हो, डिनर में फाइबर, प्रोटीन से भरपूर चीज़ें शामिल करें.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक गर्म पानी पीकर सोने से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है, जिससे वज़न बढ़ने की संभावना बहुत कम हो जाती है.

सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से न सिर्फ नींद अच्छी आती है, बल्कि वज़न कम करने में भी मदद मिलती है.

सोने से पहले मोबाइल लैपटॉप आदि से दूरी बना लें और किताब पढ़ने की आदत डालें इससे नींद जल्दी आएगी.

वज़न कम करने के लिए नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक, व्यायाम, योग आदि करना भी बहुत ज़रूरी है.

हद से ज़्यादा गिरने लगे हैं बाल, तो अपनी दिनचर्या में तुरंत करें ये बदलाव!