क्यों कहा जाता था जोधा बाई को मरियम-उज-जमानी, क्या था कारण?
जोधा बाई आमेर के राजा भारमल की बेटी थी और वर्तमान जयपुर की राजकुमारी थी।
राजपूत राजकुमारी जोधा का विवाह राजनीतिक जरूरतों के कारण मुगल शासक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर से वर्ष 1562 में करवाया गया था।
मुगल इतिहास में जब कभी भी प्रेम की बात आती है तो सबसे पहले जोधा अकबर का नाम आता है।
जोधा बाई मुगल शासक अकबर की सभी पत्नियों में सबसे प्रिय पत्नी थी।
जोधा बाई को मरियम-उज-जमानी कहा जाता था। लेकिन उन्हें ये खिताब कैसे मिला क्या इसके बारे में जानते हैं आप।
मुगल बादशाह को संतान देने वाली महिला को मरियम-उज-जमानी कहा जाता था।
उस लिहाज से बादशहा अकबर की पहली संतान को जन्म देने वाली जोधा बाई थी।
यही कारण रहा कि लंबे इंतजार के बाद सलीम के जन्म पर उन्हें मरियम-उज-जमानी का खिताब दिया गया था।
अगली स्टोरी - अविश्वास प्रस्ताव क्या है? कैसे होता है पारित
मरियम-उज-जमानी का मकबरा आगरा में ही क्यों बनवाया गया, आज जान लीजिए