टेक्नोलॉजी में प्रगति के साथ ही वैश्विक स्तर पर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नौकरियों की मांग बढ़ रही है।
दुनिया एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रही है, जहां मानव कार्यों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भरता ने इंजीनियरिंग में करियर बनाने की मांग को बढ़ा दिया है।
आज हम भारत में आयोजित की जाने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की सूची बता रहे हैं।
JEE Main IIT, NIT एवं CFTI में दाखिला JEE Main प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है।
JEE AdvancedJEE Main में उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित JEE Advanced परीक्षा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है।
WBJEEपश्चिम बंगाल के सरकारी और निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए WBJEE परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
KCETकर्नाटक में बीई और बीटेक कॉलेजों में दाखिले के लिए KCET प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
MHT-CETमहाराष्ट्र में विभिन्न इंजीनियरिंग और फार्मेसी कोर्सेस में दाखिला लेने के लिए MHT-CET प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
GUJCETइंजीनियरिंग और फार्मेसी में डिग्री के लिए गुजरात में GUJCET प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
UPSEEडॉ एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी, UPSEE प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है।
COMEDKइंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कोर्स के लिए COMEDK प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
BITSATबिड़ला इंस्टीट्यूट के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए BITSAT प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
EAMCETतेलंगाना और आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग, मेडिकल और एग्रीकल्चर कॉलेजों में दाखिले के लिए EAMCET प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।