कला में स्नातक करने वाले छात्र-छात्राएं अक्सर भविष्य के अन्य विकल्पों को लेकर दुविधा में होते हैं। आज हम आपको बीए करने के बाद क्या कर सकते हैं, के बारे बता रहे हैं-

एमए (MA) आमतौर पर छात्र-छात्राएं बीए करने के बाद एमए यानी मास्टर इन आर्ट्स करना पसंद करते हैं।

बीएड (BEd) कई स्टूडेंट्स बीए करने के बाद बीएड करते हैं। बीएड करने के बाद आप किसी भी स्कूल में अध्यापक की नौकरी कर सकेंगे।

वोकेशनल कोर्स बीए करने के बाद कई बच्चे नौकरी करना चाहते हैं, इसके लिए आप कोई शॉर्ट टाइम प्रोफेशनल या वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं। इससे आपको आसानी से नौकरी मिल जाएगी।

स्नातकोत्तर (PG) आप बीए करने के बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर सकते हैं। आप एमसीए, एमबीए समेत अन्य कई कोर्स में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर सकते हैं।

आईएएस सिविल सेवाओं में आने की इच्छा रखने वाले छात्र बीए करने के बाद आईएएस की तैयारी कर सकते हैं। सिविल सेवा परीक्षा काफी कठिन होती है और इसके लिए पर्याप्त समय एवं मेहनत करनी पड़ती है।

बैंकिंग आप चाहें तो बीए करने के बाद बैंकिग क्षेत्र में नौकरी करने के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठ सकते हैं। हर साल केंद्र और राज्य सरकारें परीक्षाओं का आयोजन करती है।

एलएलबी वकील बनने की इच्छा रखने वाले बच्चे बीए करने के बाद एलएलबी यानी लॉ की भी पढ़ाई कर सकते हैं।