भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवाओं के लिए हमेशा प्रेरणा के श्रोत रहे हैं। उन्होंने लोगों में देशभक्ति जगाने के लिए कई प्रसिद्ध नारे दिए।
तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
मैं जीवन की अनिश्चितता से जरा भी नहीं घबराता।
दिल्ली की सड़क स्वतंत्रता की सड़क है। दिल्ली चलो।
सफलता दूर हो सकती है, लेकिन वह मिलती जरूर है।
यदि आपको अस्थायी रूप से झुकना पड़े, तब वीरों की भांति झुकना।
राष्ट्रवाद मानव जाति के उच्चतम आदर्श सत्य, शिव और सुन्दर से प्रेरित है।
आशा की कोई न कोई किरण होती है, जो हमें कभी जीवन से भटकने नहीं देती।
याद रखिए सबसे बड़ा अपराध, अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।
संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले मुझमें नहीं था।
उच्च विचारों से कमजोरियां दूर होती हैं। हमें हमेशा उच्च विचार पैदा करते रहना चाहिए।