माइक्रोस्कोप से देखने पर क्या दिखता है 2000 रु. के नोट पर?

RBI ने 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया है। यह अब केवल लीगल टेंडर के रूप में जारी रहेगा।

तो आइए 7 वर्षों तक चलन में रहने और सितंबर के बाद इस नोट के इतिहास बन जाने से पहले एक नजर डालते हैं इसकी कुछ प्रमुख विशेषताओं पर।

इस 2000 के नए नोट का साइज 66mm x 166mm है। नोट को आगे की ओर झुकाने पर धागे का रंग हरा से नीला हो जाता है।

इसमें गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज के साथ गवर्नर के हस्ताक्षर और महात्मा गांधी के चित्र के दाईं ओर RBI का प्रतीक है। दाहिनी ओर अशोक स्तंभ का चिह्न भी है।

इसमें महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (2000) वॉटरमार्क है। ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर बढ़ते हुए फॉन्ट में अंकों का नंबर पैनल है।

रुपये के प्रतीक के साथ मूल्यवर्ग अंक -2000 है,यह रंग बदलने वाली स्याही में नीचे दाईं ओर बना हुआ है।

नोट के पीछे:  बाईं ओर मुद्रण का वर्ष, स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत लोगो, भाषा पैनल, मंगलयान की आकृति, देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 2000 अंकित है।

महात्मा गांधी की उभरी हुई तस्वीर, अशोक स्तंभ, *2000 के साथ क्षैतिज आयत चिह्न, बाएँ और दाएँ दोनों ओर सात कोणीय ब्लीड की रेखाएँ अंकित हैं।

नेत्रहीनों के लिए सुविधाएँ

अब जानते हैं कि एक माइक्रोस्कोप की मदद से देखने पर 2000 रु.के नोट पर क्या दिखई देगा?

उत्तर - महात्मा गांधी के चश्मे पर लिखा हुआ आरबीआई और सेंटर में महात्मा गांधी के चित्र पर 5 सूक्ष्म अक्षरों में 'आर' और 'इंडिया' अंकित है।