भारत के किन राज्यों में बनेगा MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क

MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क क्या है?

भारत सरकार ने देश के 7 अलग-अलग राज्यों में टेक्सस्टाइल पार्क बनाने के लिए चयन कर लिया है। इससे देश के कपड़ा उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।

कितना होगा खर्च ?

कुल मिलाकर इसमें 4,445 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 क्या होगा लाभ?

MITRA मेगा टेक्सटाइल पार्क के माध्यम से राज्यों के कारीगरों, बुनकरों और हस्तशिल्पियों को और बढ़ावा देगा।

मिलेगा रोजगार

वहीं इस योजना से 7 लाख लोगों को प्रत्यक्ष और 14 लाख को परोक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है।

7 राज्यों का चयन

तमिलनाडु तेलंगाना कर्नाटक महाराष्ट्र गुजरात मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश

क्या है 5 F?

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क 5F (फार्म टू फाइबर टू फैक्ट्री टू फैशन टू फैशन टू फॉरेन) विजन के अनुरूप कपड़ा क्षेत्र को बढ़ावा देगा।

छठा सबसे बड़ा निर्यातक है भारत

पहले अप्रैल-जून 2013-14 में भारत से 8638 करोड़ रुपये के कपड़े का निर्यात किया गया था, वहीं 2022-23 में 17204 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है।