तरक्की चाहिये! पढ़ लें यूट्यूब वाले खान सर के 10 मोटिवेशनल कोट्स

पटना के खान सर युवाओं में काफी चर्चित हैं। उनके टीचिंग स्टाइल को विद्यार्थी खूब पसंद करते हैं। 

शिक्षा के स्तर को क्लास रूम से ऑनलाइन प्लैटफॉर्म की ऊंचाई तक ले जाने वाले खान सर अक्सर अपने विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए उन्हें टिप्स भी बताते हैं। 

उनके वीडियोज आपको हर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर मिल जायेंगे। आइए जानें खान सर के 10 मोटिवेशनल कोट्स

"अगर मेहनत आदत बन जाए तो कामयाबी ‘मुकद्दर’ बन जाती है।"

"वो सपने भी क्या काम के जो तुम्हें नींद से नहीं जगाते।"

"जब आप ख़ुद को तराशते हो, तब दुनिया आपको तलाशती हैं!"

"बहुत मुश्किल है, उस शख्स को गिराना, चलना जिसे ठोकरों ने सिखाया हो।"

"छत को बहुत गुरुर था छत होने का, एक मंजिल और बनी छत, फर्स बन गया।"

"अहंकार में, इंसान में इंसान नहीं दिखता और छत पर चढ़ जाओ तो खुद का मकान नहीं दिखता।"

"राजा बनने का शौक है तो गुलामों के जैसे मेहनत करनी होगी।"

"तूफान ज्यादा होती है, तो कश्ती डूब जाती है, घमंड ज्यादा हो तो हस्ती डूब जाती है"

"हर रोज़ गिरकर भी मुकम्मल खड़े हैं, ऐ जिंदगी देख मेरे होंसले तुझसे कितने बड़े हैं।"

"97 प्रतिशत लोग थक कर किसी काम को छोड़ देते है और जिंदगी भर उन 3 प्रतिशत लोगों के लिए काम करने लगते है जो कभी भी हार नही मानते हैं।"