27 अगस्त को पृथ्वी से दिखेगा शनि ग्रह, खुली आंखों से देखें ये नजारा

क्या आपने कभी किसी ग्रह को अपनी खुली आखों से देखा है?

यदि नहीं, तो 27 अगस्त को अपनी छत पर शनि ग्रह देखने के लिए तैयार हो जाइए।

27 अगस्त को शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा। 

इस दिन जब सूर्य अस्त होगा तभी पूर्व दिशा में शनि ग्रह उदय होगा। 

शनि ग्रह उदय होने के बाद आप एक तारे के रूप में शनि ग्रह को देख सकेंगे।

बता दें कि हर साल यह चमत्कार या संयोग एक बार देखने को जरूर मिलता है।

इससे पहले 14 अगस्त 2022 को शनि ग्रह पृथ्वी के इतने करीब आया था।

और अब फिर से 378 दिन बाद यह संयोग 8 सितंबर 2024 को दिखेगा।