दिल्ली में कब-कब आई बाढ़?
45 साल का पूराना रिकॉर्ड तोड़, दिल्ली में युमना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है।
बुधवार को यमुना का जल स्तर 208 मीटर से ज्यादा था, इससे पहले 207 मीटर का रिकॉर्ड था।
फिलहाल 41,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित है, जिन्हें राहत शिविरों में भेजा गया है।
मगर अब सवाल यह उठता है कि इससे पहले दिल्ली में बाढ़ कब-कब आई?
दरअसल, दिल्ली में साल 1924, 1947, 1976, 1978, 1988, 1995, 2010 और 2013 में बाढ़ आई थी।
इस साल युमना के जल स्तर ने साल 1978 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
लेकिन क्यों? रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तीन मुख्य कारण है।
1. बाढ़ के मैदानों में अधिक अतिक्रमण हो गया है।
2. कम समय में अत्यधिक बारिश।
3. गाद जमने के कारण नदी का तल ऊंचा हो गया है, जिससे जल स्तर जल्दी बढ़ रहा है।
अगली स्टोरी में पढ़ें
झुक रहा पृथ्वी का axis, वैज्ञानिकों ने भारत को ठहराया जिम्मेदार, पर क्यों?