बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स को कितने लाख का इनाम?

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति या बिहार बोर्ड 12वीं के परिमाणों की घोषणा कर दी गई है।

इसके साथ ही नीतिश सरकार ने टॉपर्स के लिए इनाम की घोषणा भी कर दी है।

यह इनाम तीनों संकाय अर्थात आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम में टॉप करने वाले छात्रों को दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 1 लाख रुपये की धनराशि, 1 लैपटॉप और 1 किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले द्वितीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 75 हजार रुपये की धनराशि, 1 लैपटॉप और 1 किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को 50 हजार रुपये की धनराशि, 1 लैपटॉप और 1 किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप दिया जाएगा।

वहीं तीनों स्ट्रीम के 4th, 5th और 6th Rank हासिल करने वाले छात्रों को 15 हजार रुपये की नकद राशि, एक-एक लैपटॉप और एक किंडल या ई-बुक रीडर इनाम स्वरूप दिया जाएगा।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस के टॉपर्स प्रथम स्थान आयुषि नंदन - 94.8%, द्वितीय स्थान हिमांशु कुमार - 94.4%, तृतीय स्थान शुभम चौरसिया - 94.4%

बिहार बोर्ड 12वीं कॉमर्स के टॉपर्स प्रथम स्थान सौम्या शर्मा - 95%, द्वितीय स्थान रजनीश कुमार पाठक - 95%, तृतीय स्थान भूमि कुमारी - 94.8%

बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स के टॉपर्स प्रथम स्थान मोहददेसा - 95%, द्वितीय स्थान कुमारी प्रज्ञा - 94%, तृतीय स्थान सौरभ कुमार - 93.8%

बिहार बोर्ड से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-