One World TB शिखर सम्मेलन 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

विश्व क्षय रोग दिवस या World TB Day प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सुबह साढ़े दस बजे के करीब वन विश्व क्षय रोग शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री 1780 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

यह शिखर सम्मेलन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) और स्टॉप टीबी पार्टनरशिप द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

वर्ष 2001 में स्थापित, स्टॉप टीबी पार्टनरशिप की मेजबानी संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया गया। यह संगठन टीबी से प्रभावित लोगों, समुदायों और देशों के लिए एक आवाज़ बनता है और जागरूकता फैलाता है।

प्रधानमंत्री टीबी-मुक्त पंचायत पहल; कम समय में टीबी निवारक उपचार (टीपीटी) का आधिकारिक रूप से पूरे भारत में रोलआउट; टीबी के लिए परिवार केंद्रित देखभाल मॉडल और भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 जारी करने सहित विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे।

टीबी को समाप्त करने की दिशा में हुई प्रगति के लिए प्रधानमंत्री चुनिंदा राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों को भी पुरस्कृत करेंगे।

वन वर्ल्ड टीबी समिट में टीबी उन्मूलन के लक्ष्यों पर और विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा ।

यह राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों से मिली सीख को प्रदर्शित करने का अवसर भी होगा।

शिखर सम्मेलन में 30 से अधिक देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के भाग लेने का कार्यक्रम है।

अगली स्टोरी पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें -