Mar 17 2023
ऑफिस, मॉल, अपार्टमेंट, कॉम्प्लेक्स, स्कूल आदि में आपने फायर एक्सटिंग्विशर जरूर देखा होगा। क्या आप जानते हैं उस पर ABC क्यों लिखा होता है?
क्या आप जानते हैं अगर आपको इस ABC की जानकारी नहीं है, तो आपदा के समय फायर एक्सटिंग्विशर होते हुए भी आप आग को बुझा नहीं पायेंगे!
क्या होता है ABC का मतलब?
केवल A लिखा हो - मतलब उससे केवल ठोस पदार्थ जैसे लकड़ी, कपड़ा, या ऐसी वस्तुएं जो जलने के बाद राख हो जाती हैं, उन पर लगी आग बुझाई जा सकती है।
B लिखा हो, तो मतलब उससे तरल पदार्थ, जैसे पेट्रोल, केरोसीन, डीजल, पेंट, आदि से लगी आग को बुझा सकते हैं।
एक्सटिंग्विशर पर अगर C लिखा है, तो मतलब इससे गैस से लगी आग को बुझाया जा सकता है।
AB - मतलब ठोस एवं तरल पदार्थ से लगी आग तो बुझ सकती है, लेकिन गैस से लगी आग इस एक्सटिंग्विशर से नहीं बुझाई जा सकती है।
ABC - जिन एक्सटिंग्विशर पर ABC तीनों लिखा हो, तो उससे हर प्रकार की आग बुझाई जा सकती है।
A- सिलेंडर में पानी या फोम होता है। B- में फोम या ड्राई केमिकल पॉवडर। C- में कार्बन डाइऑक्साइड होती है।