सिविल इंजीनियरिंग में शहर के बुनियादी ढांचे और इमारतों जैसी भौतिक संरचनाओं की डिजाइनिंग, निर्माण और रखरखाव शामिल है।
सिविल इंजीनियरिंग करने के लिए विद्यार्थियों को अनिवार्य विषय पीसीएम (PCM) के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त केंद्रीय या राज्य बोर्ड से 10+2 या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
बीटेक कार्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। जैसे-जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड, एमएचसीईटी, केसीईटी और अन्य परीक्षाएं शामिल हैं।