महिलाओं में टॉपर प्रांजल अग्रवाल ने अपनाई ये स्ट्रैटेजी 

नीट UG 2023 में टॉप 50 में से कुल 10 लड़कियों में अपनी जगह बनाई है।

पंजाब के मरेलकोटला की रहने वाली प्रांजल अग्रवाल ने 715 अंक हासिल कर AIR 4 और महिला उम्मीदवारों में  प्रथम स्थान हासिल किया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद प्रांजल ने नीट की कोचिंग चंडीगढ़ से की।

18 वर्षीय प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि माता-पिता ने खूब साथ दिया।

प्रांजल कहती है कि उसने कक्षा 11वीं से ही नीट की तैयारी शुरू कर दी थी।

डॉक्टर बनने का जज्बा लिए नीट की तैयारी के दौरान प्रांजल ने अपने फ्रेंड सर्किल को भी सीमित कर लिया था।

सोशल मीडिया पर समय बर्बाद ना हो इसलिए मैं कीपैड मोबाइल का इस्तेमाल करती थी। मैंने बिना इंटरनेट के ही नीट की तैयारी की।

प्रांजल ने बताया प्रतियोगी परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए आपको समर्पित होना पड़ता है। वो दिन में 12 घंटों से अधिक पढ़ाई करती थी।

NEET के लिए टिप्स

भावी उम्मीदवारों के लिए प्रांजल ने कहा कि नीट में NCERT से सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसे ज्यादा महत्व दें।

NEET के लिए टिप्स

उसने बताया कि नीट की तैयारी के लिए मैंने पाठ्यक्रम को फॉलो किया और किताबों से एवं अपने टीचर्स से भरपूर मदद लिया।

NEET के लिए टिप्स

पढ़ाई से ब्रेक लेकर प्रांजल को घूमना, पेंटिंग और डांस करना बेहद पसंद था।