10वीं की अंतिम परीक्षा के दिन छोड़ा था शहर, आज नीट में सेलेक्ट

Feb 28 2023

NEET 2023 के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। जितने सेलेक्ट बच्‍चे उतनी सक्सेस स्टोरीज़!

नीट परीक्षा 2023 पास करने वाले हरदोई के छात्र स्कंद रस्तोगी की कहानी भी एकदम अलग है।

तीन साल पहले 10वीं की अंतिम परीक्षा के दिन घर लौटते ही स्कंद ने बैग पैक किया और बोला लखनऊ जा रहा हूं।

मुझे डॉक्टर बनना है, लखनऊ जाकर कोचिंग करनी है। पिता किशु रस्तोगी ने उसकी बात तुरंत मान ली और लखनऊ छोड़ आये।

10वीं सेंट ज़ेवियर्स हरदोई से किया, 12वीं अलीगंज मॉन्‍टेसरी लखनऊ से  किया और 12वीं के साथ नीट की परीक्षा दी लेकिन सेलेक्शन नहीं हुआ।

स्कंद ने अपनी स्ट्रैटेजी पूरी तरह बदल दी। 10वीं, 12वीं में जहां वो सुबह 4  बजे उठकर पढ़ता था, अब रात भर पढ़ाई करता और 4 बजे सोता।

बायो, फिजिक्स, केमिस्ट्री, सभी में कॉन्सेप्ट पर ज्यादा ध्‍यान दिया। कोचिंग में जो भी पढ़ाया जाता, उसी दिन घर पर रिवीजन।

अंतत: जब परिणाम आया, तो माता-पिता का सीना जहां गर्व से चौड़ा हो गया, वहीं छोटी बहन को मोटीवेशन मिला कि अब वो भी डॉक्टर बनेगी।

स्कंद ने नीट 2023 में कुल 631 अंक प्राप्त किए। ऑल इंडिया रैंक 13186 है, ओबीसी कैटेगरी में 5258 रैंक है।

स्कंद को करियरइंडिया की पूरी टीम की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।