UK में सैलरी के साथ Benefits देख आप कहेंगे OMG! 

अगर आप किसी भारतीय कंपनी में काम करते हैं, तो सैलरी के साथ साधारण लाभ यानि benefits से जरूर वाकिफ होंगे।

क्या आप युनाइटेड किंगडम में कर्मचारियों को दिये जाने वाले अतिरिक्त लाभ के बारे में जानते हैं? चलिए हम आपको बताते हैं-

पहले वो लाभ जो भारत में भी कई कंपनियों में मिलते हैं-

1. फ्री स्नैक्स और लंच | 2. हेल्थ इंश्योरेंश | 3. लाइफ एश्योरेंस | 4. बीमारी के दौरान छुट्टी (Sick Leave) | 5. मैटरनिटी/पैटरनिटी लीव

अब जो benefits आम तौर पर भारत में नहीं मिलते

6. कंपनी पेंशन

भारत में आपको अलग से पेंशन स्कीम में इंवेस्ट करना होता है।

7.  28 दिन छुट्टी + बैंक अवकाश

भारत में आम तौर पर 10 छुट्टियां मिलती हैं और बैंक चाहे बंद हों या नहीं, आपका ऑफिस खुलेगा।

8. एंप्लॉय स्पॉन्सर्ड रिटायरमेंट

यह कल्चर फिलहाल भारत में शुरू नहीं हुआ है, यहां रिटायरमेंट से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

9. Bunk of Birthday

यूके में आप अपने जन्मदिन पर छुट्टी ले सकते हैं, अगर काम करेंगे तो उसका पैसा मिलेगा।

10. साल में एक बार फ्री ट्रिप

भारत में कुछ कंपनियां बतौर बोनस देती हैं, यह लाभ सभी कर्मचारियों को नहीं मिलता है।