शिवाजी जयंती 2023: छत्रपति शिवाजी के जीवन से जुड़ी 10 रोचक बातें

1. शाहजी के दूसरे पुत्र शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1627 को शिवनेर के पहाड़ी किले में हुआ था।

2. शिवाजी अपनी मां जीजाबाई के प्रति समर्पित थे, जो एक धार्मिक और साहसी महिला थीं।

3. शिवाजी का नाम भगवान शिव के नाम पर नहीं रखा गया था बल्कि एक क्षेत्रीय देवी शिवई के नाम पर रखा गया था।

4. शिवाजी मध्यकालीन भारत के तीन अन्य नायकों - अकबर, हैदर अली और रणजीत सिंह की तरह ही पढ-लिख नहीं पाते थे। 

5. जदुनाथ सरकार की किताब शिवाजी एंड हिस टाइम्‍स के अनुसान उनके हाथ का लिखा कुछ भी इतिहास में दर्ज नहीं है।

6. दूर-दराज़ की जनता को करीब से जानने के लिए शिवाजी स्‍वयं कई महीनों तक सह्याद्री की पहाड़ियों के जंगलों में रहे। 

7. मात्र 15 वर्ष की उम्र में शिवाजी ने बीजापुर के सेनापति इनायत खान को तोरणा किला उन्हें सौंपने के लिए राजी कर लिया था।

8. शिवाजी को मुगल शासकों के साथ गठबंधन और युद्ध दोनों में शामिल होने के लिए जाना जाता था।

9. शिवाजी धार्मिक शिक्षाओं में रुचि रखते थे और नियमित रूप से हिंदू संतों की संगति की मांग करते थे।

10. शिवाजी ने अपने दरबार और प्रशासन में फ़ारसी के बजाय मराठी और संस्कृत को प्रोत्साहित किया था।