भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए शनिवार को दक्षिण अफ्रीका से भारत में 12 और चीते लाए जाएंगे।

इन 12 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में आगमन के दिन ही छोड़ा जाएगा।

चीता परियोजना के तहत लाए जा रहे इन 12 चीतों के लिए विमान आज सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भर चुके हैं।

आईएएफ के सी-17 ग्लोबमास्टर ने देश में 12 चीतों को लाने के लिए आज सुबह हिंडन एयरबेस से दक्षिण अफ्रीका के लिए उड़ान भरी थी।

भारतीय वायु सेना भारत सरकार की इस महत्त्वाकांक्षी चीता परियोजना कार्य के लिए कोई राशि नहीं ले रही है।

सी-17 ग्लोबमास्टर विमान शुक्रवार रात 8 बजे दक्षिण अफ्रीका से उड़ान भरेगा और अगले दिन सुबह करीब 10 बजे ग्वालियर उतरेगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान 18 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य  सिंद्यिया की मौजूदगी में कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ेंगे।

इससे पहले 17 सितंबर, 2022 को आठ चीतों को दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से  कूनो नेशनल पार्क लाया गया था और पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर  उन्हें छोड़ा था।

चीता परियोजना के अंतर्गत वन्य प्रजातियों विशेषकर चीतों का पुनःप्रवेश  इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (आईयूसीएन) के दिशा-निर्देशों के  अनुसार किया जा रहा है।